Welcome Author

Saturday, August 8, 2009

आकांक्षा यादव




जन्म - 30 जुलाई 1982, सैदपुर, गाजीपुर (उ0 प्र0)

शिक्षा- एम0 ए0 (संस्कृत)

विधा- कविता, लेख व लघु कथा

प्रकाशन- देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं मसलन- साहित्य अमृत, कादम्बिनी, युगतेवर, अहा जिन्दगी, इण्डिया न्यूज, रायसिना, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला, आज, गोलकोण्डा दर्पण, युद्धरत आम आदमी, अरावली उद्घोष, मूक वक्ता, सबके दावेदार, प्रगतिशील आकल्प, शोध दिशा, कुरूक्षेत्र संदेश, साहित्य क्रांति, साहित्य परिक्रमा, साहित्य जनमंच, सामान्यजन संदेश, राष्ट्रधर्म, सेवा चेतना, समकालीन अभिव्यक्ति, सरस्वती सुमन, शब्द

लोक गंगा, रचना कर्म, नवोदित स्वर, आकंठ, प्रयास, गृहलक्ष्मी, गृहशोभा, मेरी संगिनी, वुमेन आन टाप, बाल साहित्य समीक्षा, वात्सल्य जगत, पंखुड़ी,, कथाचक्र, नारायणीयम्, मयूराक्षी, चांस, मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद पत्रिका, हिन्दी प्रचार वाणी, गुर्जर राष्ट्रवीणा, इत्यादि में रचनाओं का प्रकाशन। एक दर्ज़न से अधिक प्रतिष्ठित काव्य संकलनों में कविताओं का प्रकाशन। विभिन्न वेब पत्रिकाओं- सृजनगाथा, अनुभूति, साहित्यकुंज, साहित्यशिल्पी, रचनाकार, हिन्दी नेस्ट, कलायन इत्यादि पर रचनाओं का नियमित प्रकाशन।

सम्पादन- ’’क्रान्ति यज्ञ: 1857-1947 की गाथा’’ पुस्तक में सम्पादन सहयोग।

सम्मान- साहित्य गौरव, काव्य मर्मज्ञ, साहित्य श्री, साहित्य मनीषी, शब्द माधुरी, भारत गौरव, साहित्य सेवा सम्मान, देवभूमि साहित्य रत्न इत्यादि सम्मानों से अलंकृत। राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा ’’भारती ज्योति’’ एवं भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा ‘‘वीरांगना सावित्रीबाई फुले फेलोशिप सम्मान‘‘.

दिल्ली से प्रकाशित नारी सरोकारों को समर्पित पत्रिका ‘‘वुमेन ऑन टॉप‘‘द्वारा जून 2008 अंक में देश की तेरह प्रतिष्ठित नारियों में स्थान।


रुचियाँ- रचनात्मक अध्ययन व लेखन। नारी विमर्श, बाल विमर्श व सामाजिक समस्याओं सम्बन्धी विषय में विशेष
रूचि।

सम्प्रति/सम्पर्क- प्रवक्ता, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, नरवल, कानपुर (उ0 प्र0)- 209401

kk_akanksha@yahoo.com http://shabdshikhar.blogspot.com